Sambhal News: परिवार परामर्श केंद्र ने दो बिछड़े परिवारों को मिलाया
संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र की बैठक बुधवार को गोशाला रोड स्थित पिंक चौकी चंदौसी में केंद्र प्रभारी एवं थाना प्रभारी डॉ. रुकम पाल सिंह की देखरेख में आयोजित हुई। बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग और आपसी सहमति के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया गया। बैठक में कुल 26 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। इनमें से 7 मामलों का निस्तारण किया गया। काउंसलिंग के बाद दो बिछड़े परिवारों ने अपने मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया। वहीं, 5 पत्रावलियों को आवेदक द्वारा बल न दिए जाने एवं अन्य कारणों से बंद कर दिया गया। इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, पूनम अरोरा, महेश गंगवार, मनोहर सिंह और रुचि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.