संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: नवागत एसडीएम विकास चंद्र से मंगलवार को सम्भल बार एसोसिएशन की परिचय वार्ता पुरानी तहसील परिसर के ई-लाईवेरी कक्ष में अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याऐं उपजिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिसमें उप्र रा सहिता 2006 के अन्तर्गत धारा 116, 134, 24 35(2) आदि के दायरे समय से दर्ज नहीं किये जाते एवं अधिनस्थ पटल से उप्र रा सहिता की समय सीमा के अन्तर्गत स्थलीय आख्या एंव अभिलेखीय आध्या नहीं आती है। इस कारण अधिवक्ता एवं वादकारियों को कठिनाई का सामना करना पडता है और समय से निस्तारण नहीं हो पाता है। उपजिलाधिकारी ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए बार को अश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जायेगा। प्रकाश वीर सिंह, वसी हसन, अनिल कुमार त्यागी, गुरूदत्त गुप्ता, ...