Sambhal News: पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हाईटेंशन लाइन से टकराई, आग से दो भाई झुलसे
संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक ओमवीर और उसका चचेरा भाई मनवीर झुलस गए। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पराली और ट्रैक्टर-ट्राली जलने से काफी नुकसान हो चुका था। थाना क्षेत्र के गंगहेटा गांव निवासी ओमवीर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली में पराली के पूले भरकर सिसोना मार्ग से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में नहर की पुलिया के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्राली में भरी पराली ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। बताया गया कि लाइन के संपर्क में आने से निकली चिंगारी से पराली में आग लग गई। ट्राली में भरी पराली ने देखते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.