Sambhal News: पराली जलाने से रोकने के लिए संभल में चला जागरूकता अभियान
संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। बुधवार को डीएम अंकित खंडेलवाल और सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने कलक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: फसल अवशेष जलाने की जगह खाद बनाकर बढ़ाएं खेतों की उर्वरा शक्ति उन्होंने बताया कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.