संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: विकासखंड के गांव परतापुर में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चार सितंबर से 19 सितंबर के बीच नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 11 सितंबर को कलावती, 13 को अनारकली, 14 को करीब डेढ़ माह के दिव्यांश, 18 को महावीर और 19 सितंबर को जय देवी की मृत्यु हुई। इससे पहले पवन, बाबूराम, कांति देवी और ऊषा देवी की मौत हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जगह जलभराव, चोक नालियां और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप है। ऐसे में उन्हें संक्रामक रोग फैल रहे हैं। वहीं पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 88 लोगों की जांच की थी। इनमें नजला, खांसी-बुखार, शरीर में दर्द और सांस संबंधी समस्या वाले मरीज मिले थे। चिकित्सा अधीक्षक डा. मनमोहन शर्मा ने बताया कि टीम की जांच में कोई संक्रामक रोग नहीं...