संभल, नवम्बर 7 -- Sambhal News: असमोली के गांव बेला में शुक्रवार देर रात परचून की दुकान में गैस सिलेंडर पर अंडा उबालते समय लगी आग में झुलसे दुकानदार की शनिवार सुबह उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में उन्हें बचाने पहुंचे उनके दो पोते भी झुलसकर घायल हो गए थे । बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी रामकिशन पुत्र शिवपाल उम्र 60 बर्ष गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। शुक्रवार देर रात वह दुकान में छोटे गैस सिलेंडर पर अंडे उबालकर बेच रहे थे। इसी दौरान अचानक दुकान में आग लग गई और रामकिशन आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर बचाने के लिए पहुंचे उनके दो पोते गोविंद और विनीत भी आग की चपेट में आकर झुलस गए थे। हादसे के बाद मौके पर खलबली मच गई। परिजन तीनों को उपचार के लिए अस...