Sambhal News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की खुदकुशी, कोहराम
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव शाकिन शोभापुर में बुधवार रात युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव शाकिन शोभापुर निवासी मानसिंह पुत्र छत्रपाल का बुधवार को किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। रात में पत्नी और बच्चे सो गए। देररात युवक ने घर के कमरे में फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिजन जगे तो युवक को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.