Sambhal News: पत्नी ने मायके वालों से पति को पिटवाया, रिपोर्ट
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मुजम्मिल पुत्र रियासत ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि सोमवार को पत्नी स्वादेकीन से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर पत्नी ने मायके में फोन कर अपने परिवार वालों को बुला लिया। कुछ समय बाद ससुराल मदारपुरा थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद से कुछ लोग आ गए। आते के साथ ही गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आए भतीजे फरीद आलम के साथ मारपीट कर उसका गला पकड़ लिया। जिसे पीड़ित लोगों परीजनों ने वामुश्किल से बचाया। सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.