संभल, नवम्बर 29 -- Sambhal News: पत्नी की जिंदगी बचाने की उम्मीद जब लगभग खत्म हो गई तो पंचनारायन सिंह उर्फ अजय उसे अस्पताल से घर लेकर लौट रहा था। उसे शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि जिस पत्नी को वह आखिरी दिनों में परिवार के बीच रखना चाहता है, उसी सफर में उसका पूरा परिवार बिखर जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए भीषण हादसे में पंचनारायन सिंह, उसके 12 वर्षीय बेटे पीयूष और साले राजकुमार की मौत हो गई, जबकि पत्नी शैलेश कुमारी घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों की आंखें भी अपनों को खोने के गम में नम हो गईं। मृतक पंचनारायन सिंह के भाई सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उनकी भाभी शैलेश कुमारी कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। हरियाणा के एक अस्पताल में करीब तीन महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीमारी अंतिम अवस्था ...