Sambhal News: पति छोड़कर गया दिल्ली, परिजनों ने नहीं दिया साथ तो महिला ने पिया तेजाब
संभल, अक्टूबर 11 -- Sambhal News: असमोली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव गरबरा में पारिवारिक विवाद और उपेक्षा से परेशान एक महिला ने शुक्रवार को तेजाब पी लिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद पति उसे छोड़कर दिल्ली चला गया और मायके पक्ष से भी उसे सहयोग नहीं मिला। महिला ने पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के गांव गरबरा निवासी महबूब की पुत्री शदेकीन का करीब चार महीने पहले गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद पति उसे छोड़कर दिल्ली चला गया। इसके बाद पति के परिवार की ओर से भी उसे सहारा नहीं मिला। महिला के सामने रहने और भविष्य को लेकर परेशानियां खड़ी हो गईं। बताया गया कि उसने मामले को सुलझाने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.