संभल, अगस्त 31 -- Sambhal News: संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सीतापुरी गांव निवासी अंकुर का बेटा चिंटू पतंग के पीछे खेत में पहुंचा था। किशोर ने बताया कि खेत में उसने चार सांपों को आपस में लड़ते देखा। वहां से निकलने की कोशिश के दौरान दो सांपों ने उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद चिंटू किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे को सांप के काटने की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है। चिकित्सक ने बारिश के मौसम में बच्चों को अकेले खेतों और झाड़ियों की ओर नहीं भेजने की अपील की है। साथ ही खेत में कोई वस्तु उठाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...