Sambhal News: पकौड़ी के ठेले पर मारपीट के मामले में चार रिपोर्ट दर्ज
संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के टांडा कोठी निवासी नाजिम पुत्र रियासुद्दीन ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें तहरीर देकर बताया कि 6 अक्टूबर की दोपहर 2 वजे वह गांव टांडा कोठी के अड्डे पर अपनी पकौड़ी की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान ओबरी निवासी इमरान वहां पहुंचा और पूर्व में हुई। कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर इमरान तथा उसके साथ आए तीन साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे नाजिम के चचेरे भाई वसीम के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित नाजिम ने पुलिस को तहरीर देकर इमरान, समीर, दाउद और सदाकत निवासी ओबरी चारों पर मारपीट करने काम आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.