संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हाल ही में चिकित्सकों की तैनाती की गई है, लेकिन पंवासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लंबे समय से नेत्र चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से क्षेत्र के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंखों से संबंधित जांच और उपचार के लिए लोगों को 10 से 15 किलोमीटर दूर संभल, बहजोई अथवा निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य नेत्र परीक्षण से लेकर उपचार तक की सुविधा सीएचसी पर उपलब्ध न होने के कारण गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में इलाज कराने की मजबूरी के चलते कई मरीज समय पर उपचार भी नहीं करा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: क्वासी पीएचसी में एक माह से चिकित्सक नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं ठपर...