Sambhal News: पंचायत सचिवालय में चोरी, ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव डोडी स्थित पंचायत सचिवालय में हुई चोरी के मामले में ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 30 जून 2026 दिन मंगलवार की रात अज्ञात चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर रखी दो बैटरियां और एक इनवर्टर चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान ठाकुर चन्द्रशेखर पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम डौडी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने चोरी गए सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग पता नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने असमोली थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी । और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की ।असमोली पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.