Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि से हटवाया कब्जा
संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद के पास स्थित विवादित भूमि को न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने खाली कराया। कोर्ट अमीन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कथित अवैध कब्जे को हटवाया और स्वामी को भूमि पर कब्जा दिलाया। भूमि को लेकर रामकुमार गुप्ता और मोहम्मद शरीफ के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले में पूर्व में झगड़ा होने की बात भी सामने आई थी। भूमि से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन था। सिविल जज सीनियर डिवीजन, संभल स्थित चंदौसी के आदेश के अनुपालन में कोर्ट अमीन पवन कुमार सिंह पुलिस बल व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद न्यायालय के आदेश के तहत भूमि से कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई और अधिवक्ता शिव शंकर लाल वार्ष्णेय को कब्जा दिलाया गया। इस दौरान मौके पर भीड़ रही। कोर्ट अमीन ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.