Sambhal News: नौ साल बाद खुलेगा पदोन्नति का रास्ता, 800 शिक्षकों को मिलेगा हेडमास्टर बनने का मौका
संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: संभल। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए नौ साल बाद पदोन्नति की उम्मीद जगी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नति प्रक्रिया तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के करीब 800 सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बनने का अवसर मिल सकता है। वहीं, अन्य पात्र शिक्षकों को जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाएगी।पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर जारी की जाएगी। सूची जारी होने के बाद संबंधित शिक्षकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी, ताकि वरिष्ठता को लेकर किसी तरह की विसंगति होने पर उसका निस्तारण किया जा सके।श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.