Sambhal News: नौ साल की ताबिया ने मुकम्मल किया कुरआन-ए-पाक
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी नौ वर्षीय ताबिया बदर ने छोटी उम्र में कुरआन-ए-पाक के सभी 30 पारों का पाठ मुकम्मल कर परिवार और रिश्तेदारों को खुशी का मौका दिया। इस उपलब्धि पर मोहल्ले में दुआ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बुजुर्गों और परिजनों ने बच्ची को दुआओं से नवाजा। ताबिया ने अपने उस्ताद हाफिज मोहम्मद रिजवान कुरैशी के मार्गदर्शन में कुरआन की तालीम हासिल की। कुरआन मुकम्मल होने के मौके पर बच्ची ने सूरह फातिहा पढ़कर सुनाई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उसकी हौसला अफजाई की। ताबिया के पिता जियाउद्दीन बदर एडवोकेट ने बताया कि यह उनके परिवार, रिश्तेदारों और उनकी पत्नी के लिए बेहद खुशी का अवसर है। ताबिया कक्षा तीन की छात्रा है। परिवार उसे दीनी तालीम के साथ दुनियावी शिक्षा भी दिलाना चाहता है, ताकि वह जीवन में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.