संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: काफूरपुर (संभल), संवाददाता। असमोली विकासखंड के नेकपुर गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं और कुछ मरीजों में जांच के दौरान डेंगू की आशंका होने की बात सामने आई है। बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ बीमार पड़ने से गांव में चिंता का माहौल है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने को ग्रामीण बीमारी फैलने की प्रमुख वजह मान रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सतवीर सिंह, रेखा देवी, दीनू देवी, त्रिवेंद्र शर्मा, देवेश शर्मा, बब्बू, गोलू कुमार, भूप सिंह, विपिन शर्मा, तेजपाल सिंह, कविता और जसवंत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई मरीजों का अमरोहा, मुरादाबाद, जोया और मेरठ के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जबक...