Sambhal News: नेकपुर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, शिव मंदिर पर लगा स्वास्थ्य कैंप
संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव नेकपुर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और शिव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू की। कैंप की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार और स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंच गए। विकासखंड के गांव नेकपुर में पिछले कई दिनों से 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। कई ग्रामीणों का उपचार मुरादाबाद, अमरोहा सहित आसपास के क्षेत्रों के निजी अस्पतालों और स्थानीय चिकित्सकों से चल रहा था। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांव में चिंता का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की समस्या को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने गुरुवार के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.