Sambhal News: नेकपुर न्याय पंचायत को अमरोहा में शामिल करने की मांग, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
संभल, अगस्त 9 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली के गांव भवालपुर अड्डे पर रविवार को गंगासरन सिंह के आवास पर नेकपुर न्याय पंचायत संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेकपुर न्याय पंचायत को संभल जिले से हटाकर अमरोहा जनपद में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि असमोली विकासखंड की नेकपुर न्याय पंचायत में 23 राजस्व गांव शामिल हैं। इन गांवों से जिला मुख्यालय बहजोई की दूरी करीब 65 से 70 किलोमीटर है। जबकि अमरोहा जिला मुख्यालय महज 10 से 12 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों के अनुसार बहजोई आने-जाने के लिए पर्याप्त यातायात साधन उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते जिला मुख्यालय से संबंधित कार्यों के लिए ग्रामीणों को पूरा दिन लग जाता है और अतिरिक्त धन भी खर्च करना पड़ता है। मलखान सिंह ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.