Sambhal News: नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम नगलिया बल्लू के जंगल में सोमवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला । शव मिलने से से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान ने करीब आठ बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक देखते देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, कोई भी शख्स युवक की पहचान नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के गांवों से लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.