Sambhal News: निर्माण श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान, नगर पालिका में लगी फ्लेक्सी
संभल, नवम्बर 5 -- Sambhal News: जिले के निर्माण श्रमिक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें, इसके लिए श्रम विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जनपद की तहसीलों, विकास खंडों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और प्रमुख निर्माण स्थलों पर योजनाओं की जानकारी देने वाली फ्लेक्सी लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद परिसर के मुख्य द्वार पर सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने फ्लेक्सी का अनावरण किया। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराकर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.