Sambhal News: निर्माणाधीन पिशाच मोचन तीर्थ का लिंटर गिरा, तीन मजदूर घायल
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: नगर पालिका के मोहल्ला शहजादी सराय स्थित निर्माणाधीन पिशाच मोचन तीर्थ का लिंटर गिरने से तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। यह हादसा शनिवार शाम को हुआ था, लेकिन मामला सोमवार शाम को सामने आया। इसके बावजूद सोमवार को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। वार्ड संख्या-4 स्थित पिशाच मोचन तीर्थ और पाप मोचन तीर्थ का निर्माण करीब 1.95 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान लिंटर गिरने की घटना के बाद कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। बताया गया कि निर्माण कार्य नगर पालिका के जेई अमन वर्मा की निगरानी में चल रहा है। हादसे के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई। नगर पालिका के ईओ आदित्य प्रकाश ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.