Sambhal News: निर्माणाधीन पानी की टंकी के नलकूप से सोलर पैनल की वायरिंग चोरी
संभल, जुलाई 11 -- Sambhal News: विकासखंड रजपुरा के गांव सिसोना डांडा में निर्माणाधीन पेयजल योजना चोरों और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई। पानी की टंकी से जुड़े नलकूप पर लगी सोलर पैनल की वायरिंग करीब चार महीने पहले चोरी हो गई थी लेकिन आज तक नई वायरिंग नहीं लगाई गई। इससे नलकूप बंद पड़ा है और ग्रामीणों को मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की पीड़ा ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी की दो घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं कराया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से जल निगम की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। नलकूप संचालन के लिए लगाए गए सोलर पैनलों की वायरिंग चार माह पहले चोरी हो गई थी। इसके कुछ समय बाद बैटरी के तार और अन्य सामान भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.