संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: ई-रिक्शा रूट प्लान को प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट की जानकारी दी गई। यातायात पुलिसकर्मी सोनू अहलावत ने चालकों को समझाया कि रूट प्लान का पालन करने से शहर में यातायात का दबाव और जाम की समस्या कम होगी। चालकों से निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चलाने, उचित स्थान पर सवारी बैठाने-उतारने और सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करने की अपील की गई। अभियान के दौरान बिना पंजीकरण ई-रिक्शा न चलाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने और क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के निर्देश भी दिए गए। जागरूकता के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक ई-रिक्शों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...