Sambhal News: नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने का आरोपी दबोचा
संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: संभल,संवाददाता। हयातनगर थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हयातनगर थाने में 20 अगस्त को चन्दौसी निवासी महिला ने पति फुरकान पर अपनी नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि पति की मौत के बाद उसने फुरकान से दूसरी शादी की थी, पहले पति से पैदा हुई बेटी पर फुरकान की बुरी नीयत रहती थी। जब वह विरोध करती तो आरोपी मारपीट करता था। पतक की करतूतों से परेशान होकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी फुरकान को गवां रोड पर कोटला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.