Sambhal News: नाबालिग को वन स्टॉप पर रखा गया, परिजनों को समझाया
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: संभल के नखासा थाना क्षेत्र के ठिल्लूपुरा गांव में नाबालिग की शादी रुकवाने के मामले में पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। नाबालिग के परिजनों को वन स्टॉप सेंटर बुलाकर समझाने का काम किया गया। मंगलवार देर रात ठिल्लूपुरा गांव में नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना मिलने पर पीआरबी टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और सामाजिक संस्था प्रयत्न के पदाधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, किशोरी धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसे ठिल्लूपुरा गांव में शादी कराने के लिए लाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शादी रुकवा दी। इसके बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जहां फिलहाल वह रह रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.