Sambhal News: नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को जुनावई थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को साकरा गंगा घाट के पास से पकड़ने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नौ अक्तूबर को बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर टप्पा वैश निवासी राजू पर जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है, किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.