संभल, सितम्बर 23 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र के चिमियावली गांव में मंगलवार शाम 32 वर्षीय ग्रामीण नहाने के लिए तालाब में घुस गया। तालाब में ग्रामीण डूबने लगा तो चीख सुनकर लोग दौड़े। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तालाब में डूबे ग्रामीण की लोगों ने तलाश शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर सदर कोतवाल व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तालाब में डूबे ग्रामीण की तलाश शुरू कराई और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। देर रात एसडीएमआरएफ टीम गांव पहुंची लेकिन ग्रामीण की तलाश में बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। ग्रामीण के तालाब में डूबने से उसके परिवार में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: नहाने के लिए तालाब में घुसा ग्रामीण डूबा, लापता थानाक्षेत्र के गांव चिमियावली निवासी 32 वर्षीय रामजीमल राजपूत मंगलवार शाम करीब साढ़...