Sambhal News: नहर में पानी पहुंचते ही खिले किसानों के चेहरे
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: लंबे इंतजार के बाद मध्य गंगा नहर चन्दौसी खंड के पंवासा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को पानी पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। ऐजरा समेत दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाली नहर में पानी आते ही किसान धान की फसल की सिंचाई में जुट गए। सावन के अंतिम सोमवार को नहर में पानी पहुंचने को ग्रामीणों ने शुभ अवसर मानते हुए हवन-पूजन किया और भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। ग्रामीणों ने मिलकत हेड पर हवन कर मां गंगा से क्षेत्र की खुशहाली और किसानों की फसलों के अच्छे उत्पादन की कामना की। नहर में पानी की धार देखकर किसानों में उत्साह नजर आया। यह भी पढ़ें- अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा मीरगंज किसानों का कहना है कि पानी मिलने से धान की फसल को समय पर सिंचाई मिल सकेगी और उन्हें काफी राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.