Sambhal News: नशे से दूर रहकर खेलों में पहचान बनाएंगे सतूपुरा के युवा, मैदान संवारने को उठाई आवाज
संभल, नवम्बर 22 -- Sambhal News: युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेल और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए सतूपुरा गांव के नौजवानों ने अनूठी पहल शुरू की है। गांव के युवा पिछले कई दिनों से स्वयं श्रमदान कर खेल मैदान की साफ-सफाई में जुटे हैं। अब उन्होंने मैदान की बदहाली दूर कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत सतूपुरा के युवाओं ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर खेल मैदान की स्थिति सुधारने की मांग की। युवाओं का कहना है कि मैदान में जगह-जगह घास-फूस, झाड़ियां, गंदगी और छोटे पेड़-पौधे उगे हुए हैं। समतलीकरण नहीं होने के कारण दौड़ लगाने और खेलकूद का अभ्यास करने में काफी परेशानी होती है। युवाओं ने बताया कि मैदान में पेयजल और रोशनी की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सुबह और रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.