Sambhal News: नशे में घर में घुसकर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
संभल, जुलाई 18 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव घुघईया निवासी सोमवीर पुत्र रामौतार सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनके ही गांव के कुछ लोग शराब के नशे में किसी बात को लेकर उनके घर पर आ गए। आते ही सभी लोगों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.