संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: चन्दौसी संवाददाता। नवरात्र के पांचवें दिन भी नगर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। माता के भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। मंदिरों में माता के जयकारों की गूंज रही। साथ ही घरों में हवन पूजन के साथ माता मंदिरों में महिलाओं ने माता रानी का गुणगान किया गया। सुबह सें ही नगर के मोलागढ, गोलागंज, रामवाग व सीता आश्रम बगियावाली मां दुर्गा मन्दिर पर मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना को सुबह से भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए। यह कतारें दोपहर तक मंदिरों में लगी रहीं। भक्तों ने पूर्ण विधि विधान से मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की और मन्दिरों में चल रहे हवनों में आहुती दी। यह भी पढ़ें- Almora News: मां स्कंदमाता का पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीष मांगा यह भी पढ़ें- न...