संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: देवी भक्तों में नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मंदिरों में मां सिद्धिदाती की विशेष पूजा अर्चना की। जिसके चलते मन्दिरो में सुबह से ही भारी भीड रहा। पूजा अर्चना का यह दौर सुबह से देर शाम तक मंदिरों में रहा। अंतिम दिन भक्तों ने मंदिरों व घरों में छोटी छोटी कन्याओं को जिमाकर उनको उपहार देकर आशीर्वाद लिया और उपवास को खोला गया। शाम को मंदिरों व घरों में भजनों से महामायाी का गुणगान भी किया। नवरात्रि के अंतित दिन नगर के प्रमुख देवी मंदिर मां सिद्धीदात्री नवदुर्गा मंदिर रामबाग, मौलागढ़ मां कंकाली देवी मंदिर,कैथल गेट, श्री गंगा देवी मंदिर, सीता आश्रम श्री बगियावाली नवदुर्गा मंदिर, गोलागंज देवी मंदिर में भोर से घंटे घड़ियाल गूंजने लगे। भोर से ही पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों को पहुंचना शुरु हो गया। जिसको लेकर सुबह से...