Sambhal News: नवरात्रों में बाजार गुलजार, दशहरा-दीपावली पर जाम से निपटने को पुलिस ने कसी कमर
संभल, अक्टूबर 16 -- Sambhal News: नवरात्रों के चलते शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दशहरा और दीपावली के त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को जाम और आवागमन की परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी की है। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। शंकर कॉलेज चौराहा, कोतवाली, डाकखाना, एकता पुलिस चौकी और छंगामल कोठी समेत कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। थाना पुलिस पीएसी बल के साथ शहर में भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है। त्योहारी सीजन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.