Sambhal News: नलकूपों पर चोरों का धावा, 20 से अधिक किसानों के स्टार्टर केबल चोरी
संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: सौंधन, संवाददाता। कैला देवी थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात नलकूपों को निशाना बनाकर किसानों की नींद उड़ा दी। सारंगपुर, भमोरी पट्टी और नारंगपुर गांव के जंगल में चोरों ने 20 से अधिक किसानों के नलकूपों से स्टार्टर केबल और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा सरकारी नलकूप का ताला तोड़कर वहां से भी केबल और स्टार चोरी किए गए। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। सारंगपुर गांव निवासी मंटू, सत्यपाल, रामकेश, भोले, जगमोहन, राजाराम, अरामी, कल्याण सिंह, छोटे, किशनपाल, प्रतापी और परविंदर के नलकूप चोरों के निशाने पर रहे। वहीं भमोरी पट्टी के प्रहलाद, दानवीर, नेकराम, सुखबीर और महिपाल समेत अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से भी स्टार्टर केबल चोरी की गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.