Sambhal News: नया बीआरसी भवन तैयार, फिर भी जर्जर दफ्तर में कैद व्यवस्था
संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: संभल। करोड़ों रुपये की लागत से बना नया बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) भवन महीनों पहले तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसका खामियाजा अधिकारी और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें आज भी पुराने और जर्जर बीआरसी भवन में काम करना पड़ रहा है, जहां बारिश के दौरान छत टपकने से कार्यालय संचालन मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में बीआरसी कार्यालय की स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई कमरों की छत से पानी टपकता है, जिससे फाइलों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के भीगने का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों को बाल्टी और टब रखकर काम करना पड़ता है। इसके बावजूद रोजमर्रा का कामकाज किसी तरह जारी रखा जा रहा है।वहीं दूसरी ओर नया बीआरसी भवन पूरी तरह तैयार होकर उपयोग के लिए तैयार है, लेकिन औपचारिक हैंडओवर की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.