संभल, अगस्त 11 -- Sambhal News: नगर पालिका परिषद संभल में कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने सोमवार को नगर पालिका पहुंचकर कई घंटे तक अभिलेखों की पड़ताल की और कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई। दरअसल, 3 अगस्त को वार्ड-8 की सभासद चंचल गुप्ता सहित अन्य सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पालिका अध्यक्ष पर सेवानिवृत्त लेखाकार इरशाद हुसैन को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियम विरुद्ध दोबारा नियुक्त करने, भुगतान कराने तथा वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं करने सहित पांच बिंदुओं पर शिकायत की थी। शिकायत को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्ष...