Sambhal News: नगर पालिका गैराज में कूड़ा डालने का विरोध
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: कंपनी बाग स्थित नगर पालिका के गैराज में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कचरा डाले जाने के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की। शिकायत पर पहुंचीं पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने गैराज में फैली गंदगी और दुर्गंध को देखकर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दस दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर ठेका समाप्त करने की चेतावनी दी। नगर पालिका गैराज के बराबर स्थित दरगाह बाबा गुलाम साबिर के प्रबंधक ने पालिकाध्यक्ष से शिकायत करते हुए बताया कि लंबे समय से गैराज परिसर में डोर-टू-डोर कलेक्शन का कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और दरगाह आने वाले जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.