Sambhal News: नगदी-जेवर समेत लाखों रुपये का सामान किया चोरी
संभल, अगस्त 17 -- Sambhal News: कस्बा जुनावई में शनिवार रात चोर घर में घुसकर नकदी-जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह परिवार के सदस्यों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जुनावई निवासी देवेन्द्र सिंह शनिवार रात परिवार के सदस्यों के साथ घर की छत पर सो रहा था। रात को किसी समय अज्ञात चोर घर में दाखिल हो गए और पूरे घर को खंगाल लिया। रविवार सुबह देवेंद्र सिंह व उसके परिवार के सदस्यों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से 02 सोने की जंजीर, 04 सोने की अंगूठी, 03 जोड़ी पाजेब, सोने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.