Sambhal News: नकली घी फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद आरोपी गिरफ्तार, कारखाना सील
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: नगर के मौलागढ़ में नकली देसी घी तैयार करने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को बहजोई रोड स्थित वृंदावन धाम नामक घी निर्माण इकाई पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में सोया ऑयल, वनस्पति, एसेंस, रंग, केमिकल और तैयार नकली घी समेत संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी। विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। वहीं, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को मौलागढ़ मारघट के सामने स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। मौके पर घी, रिफाइंड ऑयल, वनस्पति, एसेंस, रंग, विभिन्न प्रकार के अपमिश्रक और रसायन मिले। खाद्य और अखाद्य पदार्थों के अलग-अलग लेबल भी बरामद हुए, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। करीब 8640 किलोग्राम सोया ऑयल और 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.