Sambhal News: धोखाधड़ी से महिला की जमीन अपने नाम कराने के आरोप में दो गिरफ्तार
संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोहकम निवासी दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी पीड़ित महिला धर्मवती ने 21 सितम्बर को थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया गांव के दो लोगो ने धोखाधड़ी कर 1.265 हेक्टेयर भूमि अपने नाम करा ली।पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को दोनो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया आरोपियों ने अपने नाम देवराज और पंकज बाबु निवासी गांव रामपुर मोहकम बताया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दुबई में कारोबार कर रही महिला को दून में जमीन बेचने के झांसे में 36 लाख हड़पे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.