Sambhal News: धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी, बादलों की आंखमिचौली के बीच बारिश का इंतजार
संभल, जुलाई 5 -- Sambhal News: जनपद में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह असमंजस भरा रहा। सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों की उम्मीदें धरी रह गईं। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच उमस इतनी बढ़ गई कि लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए। हवा में नमी अधिक होने के कारण गर्मी का असर और भी ज्यादा महसूस किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को उम्मीद थी कि रविवार को अच्छी बारिश होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दिनभर बादलों की आंखमिचौली के बावजूद बारिश नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: धूप से दिनभर तपे लोग, शाम की बूंदाबांदी और तेज हवाओं से मिली राहत नतीजतन लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.