संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: नगर के मोहल्ला कुरैशियान में सोमवार रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में मोहल्ला का युवक आशिफ घायल हो गया। घायल के चाचा नसरुद्दीन ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे आरोपी युवक ने उसके भतीजे को मोहल्ले में ही अंधेरे में बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में आशिफ घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक भी मोहल्ला कुरैशियान में बड़ी मस्जिद के पास का रहने वाला है। घटना के बाद मोहल्...