संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के ढड़बारा गांव में बीते दिन पीड़िता पुष्पा पत्नी योगेश अपने खेत पर धान की रोपाई कर रही थीं। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। खेत पर पहुंचते ही लोगों ने महिला को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास एवं परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख लोग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विजय, वीरपाल, दूद्पाल, सतेन्द्र, सुमित एंव पप्पू के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ...