संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: धान लेकर मंडी पहुंचे किसानों की भीड़ से रविवार सुबह शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मंडी के आसपास सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लगने से कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम में फंसे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। संभल-हसनपुर मार्ग पर एक किलोमीटर तक कतारसुबह से ही किसान धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर मंडी पहुंचने लगे। देखते ही देखते संभल-हसनपुर मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। चौधरी सराय चौराहे से नखासा चौराहे तक भी वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित रहा।मंडी से ईदगाह मार्ग तक फंसे वाहनमंडी में धान बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचने के कारण मंडी से ईदगाह मार्ग पर भी ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- Sambhal News: धान की आवक बढ़ते ...