संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव सैजना एहरान में शनिवार सुबह धान की कटाई कर रही महिला को सांप ने डस लिया। अचानक हुई घटना से खेत में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे। जहां महिला का उपचार चल रहा है। क्षेत्र के गांव सैंजना एहरान निवासी ममता पत्नी राजेश शनिवार सुबह अपनी सास अम्बरवती के साथ खेत पर धान की कटाई कर रही थी। धान काटते समय खेत में छिपे सांप ने अचानक ममता को डस लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही ममता ने अपनी सास को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जहरीले जीवों से रहें सावधान, सर्पदंश पर झाड़फूंक में न गंवाएं जान सास ने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और बिना देर किए...