संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: बेटे की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बुधवार शाम पिता का शव गांव पहुंचते ही एक बार फिर चीख-पुकार मच गई। घर में अपनों को खोने का दर्द और गांव में पसरा मातम हर किसी की आंखें नम कर रहा था। रामपुर के शाहबाद क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने गए धनारी थाना क्षेत्र के खजरा छपरा निवासी पिता-पुत्र की मौत से पूरा गांव गहरे सदमे में है। मंगलवार देर शाम मिट्ठन का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया था। इसके करीब 24 घंटे के भीतर बुधवार शाम 4:30 बजे उसके पिता चंद्रसेन (58) का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी। परिवार के दो सदस्यों को खोने का दर्द देखकर वहां मौजूद ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। पिता का शव देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग ज...