Sambhal News: दौलतपुर में पांच फीट लम्बा मगरमच्छ घुसने से दहशत
संभल, जुलाई 13 -- Sambhal News: संभल,संवाददाता। जनपद के गुन्नौर तहसील क्षेत्र स्थित गांव दौलतपुर में रविवार करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ आबादी के पास दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।मौके पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा अमित कुमार ने टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद स्नेक एवं वन्यजीव रेस्क्यू टीम के सदस्य जाबुल और अली बारिस को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम व वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Roorki News: सिंचाई विभाग के कैंपस में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को नरोरा गंगा घाट ले गई, जहां उसे उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.