संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली स्थित हंसादेवी गजराम सिंह मैमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और जीत के लिए उनके प्रयासों ने माहौल को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव एवं प्रबंधक पुत्र तरुण यादव ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में भावना, मुनेन्द्र और दिव्यांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गांधी-शास्त्री जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता...